वेदव्यास से पहुंचे कांवरिया आज करेंगे जलाभिषेक
जागरण संवाददाता सिमडेगा पावन मास श्रावण की तीसरी सोमवारी के मौके पर सरना मंदिर सलडेगा
जागरण संवाददाता, सिमडेगा : पावन मास श्रावण की तीसरी सोमवारी के मौके पर सरना मंदिर सलडेगा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। हजारों की संख्या में कांवरिया वेदव्यास ओडिशा से 85 किलोमीटर की यात्रा करते हुए सिमडेगा पहुंचे। इस मौके पर कांवरियों का उत्साह देखते बन रहा था। भक्ति गीतों पर थिरकते एवं बोल-बम का जयकारा लगाते हुए सिमडेगा पहुंचे। कांवरिया संघ के द्वारा उनके रहने ठहरने के लिए आनंद भवन सिमडेगा एवं नगर भवन सिमडेगा में की गई है। कांवरियों के लिए भोजन व आवासन का प्रबंध किया गया है। कांवरिया सोमवार को अहले सुबह जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे। इधर कांवरियों की सेवा में संजय बडालिया, पवन जैन सत्येंद्र रोहिल्ला, कौशल किशोर रोहिल्ला,विनोद अग्रवाल, डब्बू ,बसंत शर्मा ,अनुराग अग्रवाल, दिलीप प्रसाद,प्रदीप सिंह ,कृष्णा शर्मा,बजरंग बामलिया,कृष्णा ठाकुर ,राजेन्द्र बामलिया,खट्टू भाई, मनोज वर्मा के अलावे काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हैं। इधर जिले के अन्य शिवालयों में भक्त जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे। रूद्राभिषेक सह भंडारा का आयोजन
संवादद सूत्र,सिमडेगा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला इकाई सिमडेगा द्वारा रविवार को सिमडेगा शहर स्थित सलडेगा के सरना शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन एवं भंडारा का कार्यक्रम किया गया। रुद्राभिषेक पूजन यजमान श्याम सुंदर सिंह व पत्नी पुष्पा सिंह तथा सुनील सिंह सपत्नी तथा पुरोहित सतीश पाठक थे। भंडारा का प्रसाद ग्रहण के लिए गुमला के जिलाध्यक्ष सूरज देव सिंह सहित जिला कार्यकारिणी एवं समाज के सभी व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की भागीदारी अहम रही।