जीवन में धारण करें योग, रहेंगे हमेशा निरोग
मानवता थीम आधारित योग के बारे में बताया
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 08:42 PM (IST)
जीवन में धारण करें योग, रहेंगे हमेशा निरोग
जासं,सिमडेगा:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए जिला योगा समिति के द्वारा प्रशिक्षकों को आयुष विभाग द्वारा जारी प्रोटोकाल के बारे में बताया गया। आयुष विभाग द्वारा जारी इस बार का थीम मानवता के लिए योग है। जिला योग समिति के सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक जवाहर चौधरी ने सभी प्रशिक्षकों को आयुष विभाग द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत योग आसन और प्राणायाम की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर हर जगह योगा क्लास सुबह सात बजे संचालित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मणि कुमारी ,अमिता कुमारी ,निशा जोजो, रिया जोजो ,अंजली मिंज, रेशमा कुमारी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें