हाकी झारखंड को मिली गुजरात पर बड़ी जीत
हाकी झारखंड को मिली गुजरात पर बड़ी जीत
हाकी झारखंड को मिली गुजरात पर बड़ी जीत
जासं,सिमडेगा: 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष चैंपियनशिप में हाकी झारखंड की टीम ने रविवार को अपने दूसरे मैच में गुजरात को 20-0 के बड़े अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।यह जानकारी देते हुए हाकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि मैदान में झारखंड टीम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।झारखंड टीम की ओर से अभिषेक तिग्गा ने 5गोल, विशाल लकड़ा ने 4गोल,अमृत तिर्की ने 3गोल,एडिशन मिंज ने 2गोल तथा अमित सोरेंग,अभिषेक तिर्की, रोहित प्रधान,अभिषेक कुजुर,असीम एक्का और रोहित तिर्की ने एक-एक गोल किए।झारखंड के अभिषेक तिग्गा ने 19वें मिनट में 42 सेकेंड के अंदर लगातार दो गोल किए।झारखंड टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए अपना पहला गोल मैच के 32सेकेंड में ही किए और 4 मिनट के अंदर3- 0से बढ़त ले ली थी।झारखंड टीम में अनमोल टेटे,असीम एक्का,रोहित तिर्की,अमृत तिर्की, अमित बा:, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा,रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा,एडिशन मिंज,अमित सोरेंग,कुलदीप बारला,विजय भोय,विशाल लकड़ा ,रोशन भेंगरा,अभिषेक तिर्की,अभिषेक कुजूर,राकेश बाड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज शामिल हैं।झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,हाकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ,सोहन बड़ाइक,कमलेश मांझी,पंखरासियुस टोप्पो,सुनील तिर्की, वेद प्रकाश, एलशन किड़ो,बसंत वा, बलबीर प्रसाद,प्रतिमा बरवा,प्रतिमा तिर्की, तारिणी कुमारी,करिश्मा परवार,सुभिला मिंज, मुकुट डुंगडुंग,फादर पौलूस बागे,बिनोद कुल्लू सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।