बांसजोर में झापा कार्यालय का हुआ उद्घाटन
सिमडेगा: जिले के बांसजोर प्रखंड के खम्हनटांड़ में गुरुवार को झारखंड पार्टी का चुनावी क
सिमडेगा: जिले के बांसजोर प्रखंड के खम्हनटांड़ में गुरुवार को झारखंड पार्टी का चुनावी कार्यालय खोला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतियस बागे, जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी तथा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता प्रदीप केशरी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता तथा आम ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्या आदि विषयों के संबंध में पार्टी के वरीय अधिकारी अवगत हुए तथा जल्द समस्याओं के निष्पादन करने का आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिरसा मांझी ने कहा कि क्षेत्र के विधायक रहे एनोस एक्का ने विधायकी के दौरान क्षेत्र के लिए जितना विकास का कार्य किया, उतना आज तक किसी भी पार्टी के विधायक ने इतने विकास का कार्य नही किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में उनकी भागीदारी से ही उन्हें विकास पुरुष की उपाधि भी जनता ने ही दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन्ही सब बातों से घबरा कर विरोधियों द्वारा साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया। मौके पर निकोलसन कोंगाड़ी, जगन्नाथ मांझी, बजरंग साव, अनील कुल्लू आदि मौजूद थे।