मुहर्रम को लेकर निकला फ्लैग मार्च
सिमडेगा: मुहर्रर्म पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम में पु
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:05 PM (IST)
सिमडेगा: मुहर्रर्म पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम में पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मार्च में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।सायरन के साथ फ्लैग मार्च शहर के मुख्य पथ पर निकाला गया। विदित हो कि 21 सितंबर को शहर में मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही हैँ। इधर फ्लैग मार्च में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक,एएसपी निर्मल गोप, इंस्पेक्टर रविशंकर ¨सह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें