धूमधाम से मनाई जा रही गणपति महोत्सव
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में बुधवार को गणेश महोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया ग
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 09:30 PM (IST)
सिमडेगा: जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में बुधवार को गणेश महोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। वहीं गणेश पूजा को लेकर विभिन्न चौक चौराहां व गलियों में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया हैं, जिसमें विराजमान होकर गणपति जी महराज भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। श्री रामजानकी मंदिर में नवयुवक संघ के द्वारा गणपति जी महराज की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। पूजा को सफल बनाने में समिति के अभिषेक कुमार, कुणाल केशरी,विष्णु शर्मा,राम नरेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,गणेश कुमार आदि सहयोग कर रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें