Move to Jagran APP

खेलो इंडिया में तकनीकी पदाधिकारी बने विजय

सिमडेगा: पूणे में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया की बालीबाल

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM (IST)
खेलो इंडिया में तकनीकी पदाधिकारी बने विजय
खेलो इंडिया में तकनीकी पदाधिकारी बने विजय

सिमडेगा: पूणे में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया की बालीबाल महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता का आयोजित होगी। जिसमें सिमडेगा नेशनल रेफरी विजय श्रीवास्तव को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया के लिए विजय श्रीवास्तव को 12 जनवरी तक योगदान देने आदेश दिया गया है। विजय श्रीवास्तव 11 जनवरी को प्रस्थान करेंगे। विदित हो कि खेलो इंडिया के वॉलीबाल झारखंड से राज्य के अकेले नेशनल रेफरी विजय श्रीवास्तव होंगे। श्रीवास्तव पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर अतंरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सह झारखंड बालीबाल संघ के महासचिव शेखर बोस, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार, निशिकांत पाठक, संजय ठाकुर, सुनील राय, उपेंद्र गुप्ता एवं अन्य बालीबाल प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.