ऑटो पलटने से चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल
संवादसूत्रठेठईटांगरठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेठईटांगर-बोलबा मुख्य पथ में बड़काट हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:12 AM (IST)
संवादसूत्र,ठेठईटांगर:ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेठईटांगर-बोलबा मुख्य पथ में बड़काटांड़ समीप एक ऑटो पलटने से ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायलों को लेकर ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर गोपीनाथ महली और डॉक्टर दिनेश कुमार के द्वारा चेकअप किया गया। गंभीर चोट होने के कारण इन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलगापोश से सिमडेगा ऑटो सवार सवारी लेकर जा रहा था। तभी ठेठईटांगर थाना के निकट बड़काटांड़ कुसुम बेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो महिला एक पुरुष और ऑटो चालक घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें