Move to Jagran APP

बेटी पर हुए अत्‍याचार का ससुर ने लिया बदला, कुल्‍हाड़ी से मार-मारकर दामाद को दी मौत, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

कुआरमुंडा ब्लाॅक के जलंगबिरा पंचायत के बरटोली में रहने वाले संतोष सोय की बेटी सुशीला सुरीन की शादी जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी जोलेन सोरेन के साथ हुई थी। वह घर जमाई था। उसका अकसर सुशीला से झगड़ा होता था। वह सुशीला को खूब मारता था। बेटी पर होते अत्‍याचार को देख संतोष से रहा नहीं गया तो उसने कुल्‍हाड़ी से खुद ही दामाद की हत्‍या कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Tue, 26 Sep 2023 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2023 10:26 AM (IST)
पति को बचाने के दौरान जख्मी सुशीला पुलिस के साथ।

जासं, सिमडेगा। कुआरमुंडा ब्लाॅक के जलंगबिरा पंचायत के बरटोली में बेटी से मारपीट करने पर ससुर ने दामाद को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी मृतक शादी करने के बाद ससुराल में घर जमाई था। उनका एक बेटा भी है।

loksabha election banner

दामाद को मारकर ससुर ने किया सरेंडर

मारपीट से तंग आकर ससुर ने उसकी हत्या कर दी एवं थाने में आत्मसमर्पण किया। बीच-बचाव में बेटी को भी गंभीर चोट लगी है।

सूचना मिलने पर साइंटिफिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जलंगबिरा निवासी संतोष सोय की बेटी सुशीला सुरीन की शादी नुआगांव में  हुई थी।

शराब के नशे में पत्‍नी संग करता था मारपीट

ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह मायके चली आई। फिर उसकी शादी झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी जोलेन सोरेन के साथ हुई थी। वह ससुराल में घर दामाद के रूप में रह रहा था। जोलेन भी शराब के नशे में आकर पत्नी से मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें: आज से हफ्ते में छह दिन पटना से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत, यात्रियों के खिले चे‍हरे, जानें पूरा टाइम टेबल

ससुर ने काट डाला दामाद का प्राइवेट पार्ट

इससे पहले गोड्डा से एक ऐसी ही खबर सामने आई थी, जब ससुर ने दामाद पर हमला बोला था।  घटना गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डाहुबेड़ा गांव की है।

दामाद ससुराल में आकर किसी और लड़की के साथ इश्‍क लड़ा रहा था। इस वजह से उसका अपनी पत्‍नी के साथ रोज झगड़ा होता था।

इससे ससुर तंग आ गया था और उसने दामाद का गुप्‍तांग ही काट दिया। हालांकि, बाद में दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को ही मार डाला।

यह भी पढ़ें: पैसा तिगुना कर देने वाले बाबा! मंत्र पढ़ लोगों को मालामाल बनाने का दावा, पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.