नम आंखों से मां दुर्गे को दी विदाई
जिला मुख्यालय में शांति एवं सादगी पूर्वक मां दुर्गे व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा क
जासं,सिमडेगा : जिला मुख्यालय में शांति एवं सादगी पूर्वक मां दुर्गे व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी।
इस क्रम में सरकार द्वारा कोरोना को लेकर दी गई गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सभी पंडालों से प्रतिमाओं को वाहनों के माध्यम से जलाशय तक ले जाया गया, जां आरती के बाद में भक्तों ने मां दुर्गे को विदाई दी। विदित हो कि शहर में प्रिस चौक,नीचे बाजार,झूलन सिंह चौक, कुंजनगर, रामजानकी मंदिर, गुलजार गली, श्यामटोली,रामनगर में पूजा पंडाल स्थापित किए गए थे। जहां पूरे नौ दिनों तक भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। वहीं पंडालों में दशहरा के मौके पर परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का छोटी पुतला बनाकर दहन किया गया। इधर कोलेबिरा, ठेठईटांगर, जलडेगा समेत अन्य प्रखंडों में माता की प्रतिमा का विसर्जन सादगी पूर्ण तरीके से किया गया।