Move to Jagran APP

दीपावली पर दीपों का करेंगे प्रयोग

विश्व हिदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:28 PM (IST)
दीपावली पर दीपों का करेंगे प्रयोग
दीपावली पर दीपों का करेंगे प्रयोग

जासं,सिमडेगा : विश्व हिदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी प्रबंध कारिणी समिति, दुर्गा पूजा समिति, छठ पूजा समिति, समन्वय समिति के साथ आगामी त्योहारों तथा महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपरोक्त सभी समिति ने अपनी-अपनी राय मशवरा दी। लोगों ने कहा ज्यादा से ज्यादा दीपों का उपयोग किया जाएगा। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आस्था का प्रतीक दीपावली, धनतेरस गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, धूमधाम से हर वर्ष की भांति मनाया जाएगा। छठ पूजा लोग अपने-अपने सुविधा के अनुसार घाट में पूजन अ‌र्घ्य के लिए जाते हैं।इस चार दिवसीय महापर्व में व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। उनके लिए घाट की व्यवस्था हेतु उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्रतियों को कोविड 19 के बचाव हेतु जागरूक एवं प्रचार प्रसार किया जाएगा। श्री रामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णमा के अवसर पर स्नान पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के श्रद्धा प्रति आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस समय मास्क सेनेटाईजर प्रयोग एवं उपयोग हेतु सुझाव भी दिए जाएंगे। उनके वाहन को यथोचित स्थान पर रखवा कर उसका संरक्षण दिया जाएगा।इस वर्ष नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्री राम कथा का आयोजन स्थगित करने हेतु आवश्यक विचार विमर्श किया जाएगा। इधर रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निदा की गई।अंत में अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.