Move to Jagran APP

भारत जोड़ो अभियान को लेकर किया विमर्श

भारत जोड़ो अभियान को लेकर किया विमर्श

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jun 2022 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2022 09:57 PM (IST)
भारत जोड़ो अभियान को लेकर किया विमर्श
भारत जोड़ो अभियान को लेकर किया विमर्श

भारत जोड़ो अभियान को लेकर किया विमर्श

loksabha election banner

संवाद सहयोगी,सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में आवश्यक बैठक हुई। जिसमें 9 अगस्त से 15 अगस्त तक नफरत के खिलाफ, असहिष्णुता के खिलाफ, वर्ग विभेद के खिलाफ,ऊंच- नीच के खिलाफ, सभी धर्मों के सम्मान में , वर्तमान दोनों विधायक के कार्यो के सम्मान में, झारखंड सरकार के कार्यों के सम्मान में भारत जोड़ो नव संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

इसमें यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों से होकर भारत जोड़ो नव संकल्प अभियान पैदल मार्च कार्यक्रम होगा।जिसमें आम लोगो को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ,कोलेबिरा विधानसभा के वर्तमान विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी,जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष जोनसन मिंज,मो.समी आलम, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लु, प्रदेश कांग्रेस महिला सेवा दल मुख्य संगठक फुल्जेंसिया बिलुंग,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव जमीर अहमद खान, विधायक प्रतिनिधि तिलका रमण ,कौशल किशोर रोहिल्ला, संदीप नायक,शीतल तिर्की,मो अख्तर खान , अरमान खान, संध्या बा:, फुलकेरिया बाड़ा उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.