Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा

जासंसिमडेगाधरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे जिले भर में हर्षोल्लास व पूरी निष्ठा के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:20 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा
जयंती पर याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा

जासं,सिमडेगा:धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे जिले भर में हर्षोल्लास व पूरी निष्ठा के साथ मनाई गई। इस मौके पर पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, शिक्षक, चिकित्सक, स्कूली बच्चे व समाज सेवियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन में उनके द्वारा दिए गए योगदानों को स्मरण कराते हुए बताया गया कि उन्होंने अपने अदम्य साहस व शौर्य के बल पर तीर-कमान से अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। इधर झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर नगर भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त सहित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।

loksabha election banner

पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने किया माल्यार्पण

कोलेबिरा:धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर कोलेबिरा मार्केट कंपलेक्स स्थित बिरसा मुंडा के मूर्ति पर कोलेबिरा के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को आने वाले सात दिसंबर को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से यह भी कहा कि अपने आसपास रहने वाले ग्रामीणों को मतदान करने के लिए निश्चित रूप से जागरूक करें। इस मौके पर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, अंचलाधिकारी प्रताप मिज, सब इंस्पेक्टर रंजीत महतो रामनिवास मिश्रा, जितेंद्र पंडा,हृदयनाथ पांडे ,सतनारायण प्रसाद, संजय मुकुट, मनोज कुमार, सुजीत प्रसाद, गोविद प्रसाद, रघुवीर प्रसाद, सरयू राम चलावे अन्य लोग उपस्थित थे। बानो में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

बानो: बिरसा जयंती के अवसर पर प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर विभिन्न दलों के लोगो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बानो में विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष विकास साहु ने भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बारी -बारी से सदस्यों ने माल्यार्पण किया।इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष बिरेन लुगुन, विश्वनाथ बड़ाईक, विकास साहु, महेश सिंह, विकास मघईया, धीरज साहू,रूपेश सिंह, वीरेन लुगुन, कुलेश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.