सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक
कोलेबिरा के प्रसिद्ध व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता नारायण साह के निधन पर भाजपा नेता
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:09 AM (IST)
सिमडेगा: कोलेबिरा के प्रसिद्ध व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता नारायण साह के निधन पर भाजपा नेता सुजान मुंडा ने शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि नारायण जी के आकस्मिक निधन से काफी आहत हैं। साथ ही भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भगवान उनके परिजनों को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें