निश्शुल्क 12 वर्ष से सेवा दे रहे कोच हुए सम्मानित
जासं सिमडेगा आवासीय हाकी प्रशिक्षण केंद्र में विगत 12 वर्षों से लचड़ागढ़ में निश्शुल्क सेवा
जासं, सिमडेगा : आवासीय हाकी प्रशिक्षण केंद्र में विगत 12 वर्षों से लचड़ागढ़ में निश्शुल्क सेवा दे रहे सिमडेगा जिले के हाकी कोच पंख्रिसियुस टोप्पो को हाकी झारखंड ने सम्मानित किया। रांची के मोराबादी हाकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड की वार्षिक आम सभा हुई। जिसमें वर्ष भर के कई कार्यक्रम निश्चित किए गए। बैठक में सभी 24 जिलों के अध्यक्ष-सचिवों की उपस्थिति में सिमडेगा जिला के हाकी कोच पंºिसयुस टोप्पो को हाकी को आगे बढ़ाने में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए हाकी झारखंड की ओर से सम्मानित किया गया। हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने पंºिसियुस टोप्पो को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विदित हो कि झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय हाकी सेंटर लचड़ागढ़ में स्थापना काल 2009 से कभी प्रशिक्षक नहीं रहे हैं। तब से ही टोप्पो वहां निश्शुल्क सेवा देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। वहीं से हाकी के गुर सीखकर अलका डुंगडुंग भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।