सिमडेगा से अब 11 व कोलेबिरा से नौ प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य
जासं सिमडेगा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 70-सिमडेगा(एसटी) विधानसभा क्षेत्र से दो ने नामांकन वापस लिया।
जासं, सिमडेगा: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 70-सिमडेगा(एसटी) विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों हिदुस्तान जनता पार्टी के अलबिनुस सोरेंग तथा अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के सुशील लकड़ा ने नामांकन वापस ले लिया। निर्वाची पदाधिकारी-सह अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि कुल 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच सही पाई गई थी। नाम वापसी के आखिरी दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। अब सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें चुनाव चिह्न सामान्य प्रेक्षक के उपस्थिति में निर्गत कर दिया गया। सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न निर्गत करने के दौरान विधानसभा क्षेत्र के एआरओ तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, कोलेबिरा से कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल दस ने नामांकन किया था। एक का नामांकन रद हो गया।
प्रत्याशी के चुनाव चिह्न
1.भूषण बाड़ा, इंडियन नेशनल कांग्रेस, हाथ छाप
2.मोहन बड़ाईक, झारखंड विकास मोर्चा, कंघा छाप
3.श्रद्धानंद बेसरा, भारतीय जनता पार्टी, कमल फूल
4.ओलिवर लकड़ा, राष्ट्रीय सिगल पार्टी, हेलीकॉप्टर
5.दिलीप बिरहोर, भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी-ट्रक
6.नीरोज गोंड़, पार्टी का नाम- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी-अन्नानास
7.मोहन कच्छप, जनता दल (यूनाइटेड), ट्रैक्टर चलाता किसान
8.रेजी डुंगडुंग, झारखंड पार्टी, फलों की टोकरी
9. विनोद केरकेट्टा, आम आदमी पार्टी, झाड़ू
10. अब्राहम मिज, निर्दलीय, मेज
11.महेश्वर खेरवार, निर्दलीय, ऑटो रिक्शा
कोलेबिरा(एसटी) विधानसभा :
1.अनिल कंडुलना, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी, हेलीकॉप्टर
2.आईरीन एक्का, झारखंड पार्टी, फलों की टोकरी
3.डेविड पवन केरकेटटा, निर्दलीय, आलमारी
4.नमन बिक्सल कोंगाड़ी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, हाथ छाप
5.दीपक केरकेट्टा, झारखंड विकास मोर्चा, कंघा छाप
6.प्यारा मुंडू, निर्दलीय, आलमारी
7. सुजन जोजो, भारतीय जनता पार्टी, कमल फूल
8.शिवचंद मांझी, झारखंड नव निर्माण दल, ऑटो रिक्शा
9.सुरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी, हाथी