खूंटी में धांधली कर भाजपा जीती थी लोस चुनाव : आरपीएन
जागरण संवाददाता सिमडेगा सिमडेगा की सभा में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने र
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 07:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिमडेगा : सिमडेगा की सभा में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने रघुवर सरकार पर लोकसभा चुनाव के दौरान खूंटी में धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जीताया था, परंतु सरकार ने धांधली कर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाई। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस बार वे इतना अधिक मार्जिन रखें, कि सरकार धांधली नहीं कर सके। उन्होंने छोटी-छोटी पार्टियों को भाजपा का पिछलग्गू बताया। कहा कि उनके झांसे में नहीं आएं। उन्होंने उमड़ी भीड़ को परिवर्तन की आंधी करार दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें