किसानों के हित लिए ही बना है कृषि कानून : विमला
जासं सिमडेगाकेन्द्र सरकार के द्वारा हाल ही में बनाए गए कृषि कानून के फायदों के बारे मे
जासं, सिमडेगा:केन्द्र सरकार के द्वारा हाल ही में बनाए गए कृषि कानून के फायदों के बारे में कृषकों व ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को तामड़ा पंचायत के कुम्हारटोली में आयोजित किसान चौपाल में भाजपा की पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि हमारा देश किसानों का देश है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कृषि प्रधान भारत में किसान हित के लिए यह कानून लाया है। यह कानून किसानों के श्रेयस्कर होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा खत्म हो गया है तो किसान हितकर कानून को तोड़-मरोड़ कर आम लोगों को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसान अपनी मर्जी का मालिक ही रहेगा। अपनी फायदे का सौदा अपने अनुसार करेगा।किसान अपना उत्पाद देश में कहीं भी बिक्री कर सकते हैं। काट्रैक्ट फॉर्मिंग के तहत वे किसान ही अनुबंध कराएंगे जो बड़े स्तर पर खेती करते हैं। वहीं छोटे किसान पूर्ववत खेती करते रहेंगे। इधर कानून को लेकर विपक्षी पार्टी दुष्प्रचार में जुटी है। आज राज्य में मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को बंद कर दी गई है, अगर राज्य की वर्तमान सरकार वास्तव में किसानों की हितैषी है तो वह फिर से उक्त योजना को लागू करे। नगर अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि विपक्ष इस कानून के बनने से तिलमिला गई है और किसानों को भ्रमित करने में जुटी है। इधर मौके पर मुकेश मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।