अस्थायी शेल्टर में 312 लोगों को दी जा रही सुविधा
ठेठईटांगरप्रखंड क्षेत्र जोराम एसएस हाई स्कूल प्लस टू राजकीय मध्य विद्यालय जोराम और कस्तूरबा में खानाआदि दिया जारहा है।
ठेठईटांगर:प्रखंड क्षेत्र जोराम एसएस हाई स्कूल प्लस टू, राजकीय मध्य विद्यालय जोराम और कस्तूरबा विद्यालय ठेठईटांगर में कुल 312 लोगों को अस्थाई रूप से 14 अप्रैल तक के लिए बाहर से आने वालों को रखा गया है, जिसे समय- समय पर नाश्ता और खाना प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है। इधर खाना खिलाने में महिला समूह गड़गड़बहार से ठेठईटांगर के लोगों द्वारा अब उन्हें भरपेट खाना दिया जा रहा है।इस खाना के क्रम में यह भी ध्यान रखा जा रहा है कितने लोग शुगर पेशेंट हैं, वैसे लोगों को रोटी की भी व्यवस्था दी जा रही है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेंटर में खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था दी जा रही है। इधर खाना देने वाले सहयोगियों ने पूरी तरह से मास्क लगाकर और हाथों में दस्ताना के साथ सफाई के साथ खाना खिलाया।