अवैध शराब के विरुद्ध प्रशासन ने चलाया अभियान
ठेठईटांगर पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापामारी कर महुआ जावा को नष्ट किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 09:15 PM (IST)
ठेठईटांगर: पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापामारी कर महुआ जावा को नष्ट किया किया गया। विदित हो कि ठेठईटांगर में अवैध रूप से महुआ का शराब बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ठेठईटांगर के बाजार टांड़, जोराम कुम्हार टोली, घुटबहार, पंडरीपानी, टापूडेगा, गांव में जाकर पुलिस प्रशासन अवैध शराब बनाने व बेचने वालों को सख्त हिदायत दे रही है। पुलिस अभियान चलाकर घर में सामान को और महुआ जावा को नष्ट कर रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया की इधर लगातार अवैध शराब को लेकर अभियान चलाई जा रहा है। वहीं लोगों को सख्त ताकीद भी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें