Move to Jagran APP

सरोकार जैसे मुद्दे पर बढचढ़ कर भूमिका निभाता है जागरण

पर्यावरण संरक्षण व जनसंख्या नियोजन जैसे मुद्दे पर दैनिक जागरण बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाता र

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 03:05 AM (IST)
सरोकार जैसे मुद्दे पर बढचढ़ कर भूमिका निभाता है जागरण
सरोकार जैसे मुद्दे पर बढचढ़ कर भूमिका निभाता है जागरण

पर्यावरण संरक्षण व जनसंख्या नियोजन जैसे मुद्दे पर दैनिक जागरण बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाता रहा है। विगत 75 वर्षों के दौरान कई सामाजिक सरोकार पूरा करने के लिए अपन बखूबी दायित्व निभाया है। भविष्य में अपनी अहम भूमिका निभाएं, यही कामना है। चूंकि देश में झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जो न सिर्फ अपनी प्रचुर खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, बल्कि यह पर्यावरण व पर्यटन की दृष्टि से भी अनुकूल है। सबसे बड़ी त्रासदी यह कि यहां की बड़ी आबादी आज भी मुफलिसी भरी ¨जदगी जीने को विवश हैं। यह भी सच है कि खनिज संपदा के कारण झारखंड में बड़े-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित हुए। लेकिन सीमित लोगों ही लाभ मिला। बड़ी आबादी आज भी दो जून की रोटी के लिए मशक्कत कर रही है। वर्तमान में सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन गरीब व पिछड़े क्षेत्र के युवा इस क्षेत्र में लाभ नहीं उठा पाते हैं। सरकार को चाहिए कि पर्यटन समेत क्षेत्रीय परिवेश अनुकूल उद्यमों को बढ़ावा देकर उन्हें रोजगार से जोड़ें। इस कार्य में दैनिक जागरण भी सुझावों के लिए मंच उपलब्ध करा सकता है। आम लोगों व संबंधित विषयों के विशेषज्ञों के सुझावों से सरकार को अवगत कराया जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.