अभियान चलाकर 308 किलो जावा महुआ किया नष्ट
जिले में नशीले व मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस सभी
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:42 PM (IST)
जासं,सिमडेगा :जिले में नशीले व मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही है। साथ ही हर दिन जावा महुआ एवं अवैध शराब को नष्ट कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी पुलिस ने सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 308 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। अभियान के क्रम में सिमडेगा क्षेत्र से 65,कुरडेग से 5,केरसई से 40,बोलबा से 10,ठेठईटांगर से 57,ओड़गा से 10,गिर्दा से 50,रेंगारिह से 30,पाकरटांड़ से 20,कोलेबिरा से 6 तथा बानो से 15 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें