मध्यस्थता के लिए 25 मामले किए चिह्नित
झारखंड उच्च न्यायालय रांची तथा झालसा रांची के निर्देशानुसार पारिवारिक वि
जासं,सिमडेगा : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची तथा झालसा, रांची के निर्देशानुसार पारिवारिक विवादों से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कुमार कमल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विशेष मध्यस्थता अभियान 21 सितंबर से 25 सितंबर तक जारी रहेगा। उक्त अभियान में सिमडेगा व्यवहार न्यायालय के अंतर्गत लंबित कुल 25 वैवाहिक विवादों से संबंधित मामलों को चिह्नित किया गया है। उक्त कार्यवाही मध्यस्थ अधिवक्ता कोमल दास, प्रभात कुमार, प्रदूमन सिंह के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कराने का प्रयास किया जाएगा। उक्त मध्यस्थ अधिवक्ता दोनों पक्षकारों तथा उनके अधिवक्ता को वाट्सएप या अन्य किसी वीडियो कॉलिग के माध्यम से सुलह कराने के लिए प्रयास करेंगे।