दस महिला हॉकी खिलाड़ी राजनंदगांव हुए रवाना
सिमडेगा : पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 08:21 PM (IST)
सिमडेगा : पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को झारखंड एकादश टीम से सिमडेगा की10 महिला हॉकी खिलाड़ी राजनंदगांव के लिए रवाना हुर्ई। इस दौरान हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी मनोज कोनबेगी समेत अन्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए रवाना किया। इस संबंध में मनोज कोनबेगी ने बताया कि प्रतियोगिता 4 जनवरी तक होगी। उन्होंने बताया कि रवाना होने वाली खिलाड़ियों में रेशमा सोरेंग, सुषमा कुमारी, रोपनी कुमारी, दिप्ति कुल्लू, दीपिका सोरेंग,व्यूटी डुंगडुग, रूमाना खातून, रजनी केरकेट्टा, अनीषा डुंगडुंग व दिप्ति टोप्पो शामिल हैं। झारखंड के साथ मैच 2 जनवरी को होगा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें