सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन लोग घायल
दुर्घटना टेम्पू से सब्जी लेकर लौट रही थी बिरसानगर की महिला राधे देवी गम्हरिया प्रखंड
दुर्घटना
टेम्पू से सब्जी लेकर लौट रही थी बिरसानगर की महिला राधे देवी,
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर राजीव घायल जेएनएन, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पहली घटना चांडिल थानाक्षेत्र के टाटा-रांची मुख्यमार्ग पर चिलगू के समीप की है। यहां मालवाहक वाहन ने टेम्पू के पीछे ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना में टेम्पू सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें बैठी महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे पेट्रोलिंग की टीम उन्हें जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक के सिर में चोट लगने के कारण वह बेहोश था।
पुलिस ने चालक की पहचान उसके पास से मिले आधारकार्ड और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से की है। पुलिस के मुताबिक, चालक का नाम सुनील रविदास है और वह बिरसानगर जोन-1 का रहने वाला है। वहीं मृत की महिला की पहचान बिरसानगर की राधे देवी (55) के रूप में हुई है। महिला टेम्पो से सब्जी लेकर चांडिल की ओर से जा रही थी। इसी बीच चिलगू के समीप मालवाहक वाहन ने टेम्पो में ठोकर मारकर फरार हो गया।
वहीं दूसरी घटना गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मार्ग पर हुई। जहां केंदुगांछ के समीप मालवाहक वाहन (407) की चपेट में आने से बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर निवासी ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनके पुत्र राजीव गुप्ता घायल हो गए। जेएआरडीसीएल की एंम्बुलेंस से उन्हें गम्हरिया अस्पताल लाया गया। बता दें, शनिवार की शाम प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राजीव गुप्ता अपने पिता ओम प्रकाश गुप्ता के साथ आदित्यपुर जा रहे थे। इसी बीच केदुगाछ के समीप वाहन ने धक्का मार दिया। सूचना पाकर गम्हरिया बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।