Move to Jagran APP

संगठन को बूथ स्तर पर बनाएंगे सशक्त : सचिन महतो

प्रखंड स्थित चांदनी चौक पर रविवार को आजसू पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खरसावां विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय जारिका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह व पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:00 AM (IST)
संगठन को बूथ स्तर पर बनाएंगे सशक्त : सचिन महतो
संगठन को बूथ स्तर पर बनाएंगे सशक्त : सचिन महतो

संवाद सूत्र, खरसावां : प्रखंड स्थित चांदनी चौक पर रविवार को आजसू पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खरसावां विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय जारिका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष सचिन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह व पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा का स्वागत किया। इसके बाद आजसू नेता शहीद स्थल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन करेंगे। पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कहा, जिले में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जिले के जन मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। सचिन के नेतृत्व में सशक्त होगा संगठन : खरसावां विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय जारिका ने कहा कि सचिन महतो के नेतृत्व में संगठन सशक्त होगा। हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ कर बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। मौके पर विस प्रभारी रामरतन महतो, झंटू महतो, अजय महतो, सनातन प्रधान, सत्यनारायण महतो, दुर्गा महतो, आबिद खान, काशीनाथ प्रधान, गुरुचरण करवा आदि उपस्थित थे। अधिक से अधिक लोगों को सगठन से जोड़ें : रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजुलता ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, परंतु इसकी जानकारी न होने के कारण लाभुक इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें, ताकि संबंधित लाभुकों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा, महिलाएं घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि संबंधित लाभुकों को उन योजनाओं का लाभ मिल सके। मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दारोगा, पिकी मोदक, रूपा पति, रमेश हांसदा, विजय महतो व माइकल महतो समेत कई उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.