उत्कल सम्मेलनी की टीम ने खरसावां के स्कूलों का दौरा
संवाद सूत्र, खरसावां : सामाजिक संगठन उत्कल सम्मेलनी की टीम ने खरसावां प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, खरसावां : सामाजिक संगठन उत्कल सम्मेलनी की टीम ने खरसावां प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर स्कूलों में हो रही ओड़िया भाषा की पढ़ाई का जायजा लिया। टीम में शामिल जिला प्रभारी पुर्णेंदु नंदा व जिला परिदर्शक सुशील षाडंगी आदि ने यूएमएस बुढ़ीतोपा, युएचएस दलाईकेला, पीएस आसनतलिया व एमएस आमदा का निरीक्षण किया। सुशील ने बताया कि अगले सत्र में ओड़िया भाषा की पढ़ाई के लिये स्कूलों में अधिक से अधिक की संख्या में नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए गांवों में जा कर ओड़िया समुदाय के लोगों को जागरुक करने के साथा साथ ओड़िया भाषा में पढ़ाई करने से मिलने वाले लाभ के संबंध में प्रचार प्रसार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें