बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बने उपेनचंद्र महतो
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बाबुडीह में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की बैठक कल्याण
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:50 PM (IST)
संसू, ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के बाबुडीह में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की बैठक कल्याण चंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को की। इस दौरान कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में बुद्धिजीवी मंच का गठन किया गया। उपेन चंद्र महतो को अध्यक्ष तथा झाबुराम कुमार को सचिव चुना गया। कल्याण चंद्र सिंह ने बताया कि युवा वर्ग समाज के मुख्य धारा से धीरे-धीरे भटक रहे है। वे नशा की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है। वे समाज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य है क्षेत्र मेंशांति सौहार्द के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो। मौके पर सिघराज सिंह, श्यामसुंदर कुमार, पिटू गोप आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें