रेघाडीह में नदी से अज्ञात का शव बरामद
संसू गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह के रेघाडीह स्थित खरकाई नदी में गुरुवार को अज्ञात शव मिलने
संसू, गम्हरिया : प्रखंड के बुरुडीह के रेघाडीह स्थित खरकाई नदी में गुरुवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब गुरुवार की सुबह नदी में नहाने के लिए गये तो देखा कि पम्प हाउस के पास नदी में एक शव उतरा रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मुखिया सोखेन हेंब्रम को दी जिसके बाद काड्रा थाने को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन नदी की तेज धार के कारण शव को नहीं निकाला जा सका।
गम्हरिया के कई फीडरों से आज ठप्प रहेगी विद्युत आपूर्ति
गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित विद्युत सब स्टेशन संख्या तीन के फीडर चार से शुक्रवार, 24 जनवरी को प्रात: दस से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा फीडर छह से आधा घटा तथा सब स्टेशन दो के फीडर छह से सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत एसडीओ राजेश कुमार बिरुवा ने दी है।