Move to Jagran APP

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर बुरुडीह गांव के समीप शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में बुरुडीह गांव के लालन साहु(60) मधु साहु (65) व फंटूश महतो (32) को हल्की चोट लगी है। पेड़ की कुछ टहनियां टूटने से एस्बेस्टस व खपरैल मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे सड़क जाम कर दिया..

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 02:28 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:19 AM (IST)
पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर बुरुडीह गांव के समीप शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में बुरुडीह गांव के लालन साहु(60), मधु साहु (65) व फंटूश महतो (32) को हल्की चोट लगी है। पेड़ की कुछ टहनियां टूटने से एस्बेस्टस व खपरैल मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया। ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि संबंधित मार्ग पर औसत गति में वाहनों का परिचालन कराएं। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.