चौरास्ता मेले में झूमर पर झूमे लोग
संसू, पटमदा : प्रखंड के बस्ती, महुलबना, धादकीडीह, महुलबना, सुंदरपुर गांव जाने वाली चौरास्ता पर
संसू, पटमदा : प्रखंड के बस्ती, महुलबना, धादकीडीह, महुलबना, सुंदरपुर गांव जाने वाली चौरास्ता पर गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। आयोजन के 24वें वर्ष में मेला कमेटी द्वारा भव्य झूमर नृत्य का आयोजन किया गया था। जिसमें झाड़ग्राम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु महतो, झामुमो नेता मंगल कालिंदी, मुखिया चंद्र शेखर टुडू, डॉ. माध्व महतो, हरिपद सोरेन, रामकृष्ण बास्के, नरेन सिंह आदि मौजूद थे।
दुसरी ओर, चाडिल प्रखंड के दुबराजपुर में लगी टुसू मेले में लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र की धुन पर खूब झूमें। मेले में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो ने भी महिलाओं के साथ नृत्य किया। उन्होंने कहा कि झारखंडियों की संस्कृति ही उनकी पहचान है। सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने से एक-दूसरे के बीच की दूरी में कमी आती है। इसलिए अपनी संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है। इस मौके पर केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, सुखराम हेम्ब्रम, अभय यादव, कृष्ण महतो, हाडीराम सोरेन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।