Move to Jagran APP

गम्हरिया में आर्थिक तंगी से परेशान शम्भू सरदार ने की खुदकुशी

संसू गम्हरिया आर्थिक तंगी से तंग आकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया बस्ती में शम्भ

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 10:11 PM (IST)
गम्हरिया में आर्थिक तंगी से परेशान 
शम्भू सरदार ने की खुदकुशी
गम्हरिया में आर्थिक तंगी से परेशान शम्भू सरदार ने की खुदकुशी

संसू, गम्हरिया : आर्थिक तंगी से तंग आकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया बस्ती में शम्भू सरदार (28) नामक व्यक्ति ने अपने ही घर के छत में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल भेजा है। घटना के वक्त घर में कोई नही था। उसके परिवार में पत्नी व दो वर्षीय पुत्र है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी बेटे के साथ धान की कटाई करने अपने गांव सामरम (गम्हरिया प्रखंड) गई है। मृतक शम्भू सरदार दैनिक मजदूर के रूप में मिट्टी कटाई का काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि लाकडाउन के बाद से काम नहीं मिलने से वह परेशान था। पड़ोसियों ने काफी देर तक उसे घर से बाहर निकलते नहीं देखा तो खिड़की से घर के अंदर झांका। तो पाया कि घर के अंदर उसका शव फंदे से लटक रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद ममता बेज को दी। पार्षद द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। स्थानीय लोगों ने उसकी पत्नी व अन्य संबंधियों को सूचना दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.