Move to Jagran APP

आम चुनने गए दो बच्चों पर गिरा पेड़, मौत

गुरुवार की शाम लगभग 430 बजे सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर कीता गांव के समीप विशाल आम को पेड़ गिर गया जिससे पेड़ के नीचे आम चुन रहे दो बच्चों की पेड़ से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शव के कई टुकड़े हो गए थे..

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 06:10 AM (IST)
आम चुनने गए दो बच्चों पर गिरा पेड़, मौत
आम चुनने गए दो बच्चों पर गिरा पेड़, मौत

जागरण संवाददाता, सरायकेला : गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर कीता गांव के समीप विशाल आम को पेड़ गिर गया, जिससे पेड़ के नीचे आम चुन रहे दो बच्चों की पेड़ से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शव के कई टुकड़े हो गए थे। मृत बच्चों में एक 12 वर्षीय दीपक गोप व दूसरा 10 वर्षीय हिम्मत लाल पड़िहारी शामिल है। दोनों बच्चे कीता गांव के थे। इस घटना में 28 वर्षीय युवक रूपलाल मांझी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम रेफर कर दिया गया। इस घटना में 407 वाहन का अगला हिस्सा भी आम के पेड़ की टहनी से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चीख, पुकार की आवाज सुनाई देने लगी। आम के विशाल पेड़ को हटाने के लिए थाना प्रभारी व ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने टांगी से पेड़ को टुकड़ों में काटकर हटाया। इस दौरान ग्रामीण पेड़ के नीचे दबे बच्चों के शव को निकालने के लिए आक्रोशित हो रहे थे। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने ग्रामीणों को समझाया और जेसीबी समेत स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर हटाया। सरायकेला थाना प्रभारी ने दिखाई सक्रियता : सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर कीता गांव के समीप विशाल आम का पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगा कर आम के पेड़ को हटवाया और पेड़ के नीचे दबे दोनों बच्चों के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। आम के विशाल पेड़ को हटाने में लगभग दो घंटे लगे। शाम लगभग छह बजे मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने मृत बच्चों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.