Move to Jagran APP

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का भव्य स्वागत

संसू गम्हरिया परिवहन मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे चंपई सोरने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:22 AM (IST)
परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का भव्य स्वागत
परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का भव्य स्वागत

जेएनएन, गम्हरिया-चांडिल : परिवहन मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे चंपई सोरने का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। छोटा गम्हरिया स्थित झामुमो कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, लकड़ू महतो, लखन लाल महतो, बेनीमाधव महतो, इंद्रजीत महतो, बरकुस मंड़ल, छूटना मंडल, गणेश मंडल, जगबंधु महतो, निरंजन महतो, बुधेश्वर मंडल, गणेश हासदा, रामचंद्र हासदा, मृत्युंजय महतो मौजूद थे। इससे मंत्री सोरने का स्वागत काड्रा बस स्टैंड में काग्रेस जिला प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, झामुमो नेता अजित सेन, अश्रि्वनी ताती, विनय आचार्य, महेश कालिंदी, शेखर दश्रा, दीपक रजक व अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। काड्रा टोल प्लाजा में वरिष्ठ नेता कृष्णा बास्के एवं राम हासदा के नेतृत्व में, टायो गेट जाहेरथान में अविनाश सोरेन, लाल बिल्डिंड चौक पर शकर मुखी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इधर, चौका मोड़ पर झारखंड मुक्ति मोचा के जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री चंपई सोरेन का स्वागत किया। चावलीबासा स्थित पार्टी कार्यकर्ता जगन्नाथ भुईयां की प्रतिमा तथा चौका मोड़ स्थित शहीद अजीत धनंजय महतो की प्रतिमा पर चंपई सोरेन ने माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने चौका मोड़ पर मंत्री बन्ना गुप्ता का शानदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक, झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, शैलेन्द्र मैथी, अर्जुन सिंह मुंडा, मुर्तेज अंसारी, आलोक महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.