Move to Jagran APP

मिरगी चिंगड़ा में लगा परंपरागत महिला मेला

आखान यात्रा के बाद आने वाले पहले शनिवार को महिला मेला के आयोजन की परंपरा है। महिलाएं और युवतियां नंगे पांव चलकर मिरगी चिंगड़ा पहुंचती हैं और चट्टानों के बीच स्थित बाबा गर्भेश्वर महादेव की भक्ति भाव से आराधना करती हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:30 AM (IST)
मिरगी चिंगड़ा में लगा परंपरागत महिला मेला
मिरगी चिंगड़ा में लगा परंपरागत महिला मेला

जागरण संवाददाता, सरायकेला : आखान यात्रा के बाद आने वाले पहले शनिवार को महिला मेला के आयोजन की परंपरा है। महिलाएं और युवतियां नंगे पांव चलकर मिरगी चिंगड़ा पहुंचती हैं और चट्टानों के बीच स्थित बाबा गर्भेश्वर महादेव की भक्ति भाव से आराधना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि आखान यात्रा के बाद आने वाले पहले शनिवार को श्रद्धा भाव के साथ बाबा गर्भेश्वर महादेव की आराधना करने पर नि:संतान महिला को संतान की प्राप्ति होती है। घर में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा युवतियों को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

loksabha election banner

प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के तहत शनिवार को मिरगी चिगड़ा में परंपरागत महिला मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी पंडित बालक दास ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा गर्भेश्वर महादेव की पूजा कराई। पूजा के बाद महिलाओं ने खाद्य सामग्रियों से भोजन पकवान तैयार किया। इसके बाद सामूहिक भोजन का आनंद लिया गया। इस अवसर पर मिरगी चिगड़ा क्षेत्र में सौंदर्य प्रसाधन व खानपान के स्टाल भी लगाए गए थे। मेला में पहुंची महिलाओं ने खरीदारी भी की। बदल रही है परंपरा : क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि महिला मेला में पुरुषों का प्रवेश हमेशा से वर्जित रहा है। इस दिन पुरुष घरों पर रहकर घर का काम, भोजन पकाने व परिवार को संभालने का काम करते हैं। वर्तमान में इस परंपरा में परिवर्तन आया है। महिला मेला में इन दिनों परंपरा के खिलाफ पुरुष भी पहुंच रहे हैं। दो बाइक की टक्कर में युवक घायल : शनिवार को दो बाइक की टक्कर में कंबल बेचने जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला मो. परमान (22) कंबल बेचने राजनगर जा रहा था। इस क्रम में तितिरबिला पुल के समीप राजनगर से सरायकेला की ओर आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार चालक को हल्की चोट आई है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय में सोशल आडिट सेक्सन में काम करने वाले रंजीत पति बाइक से राजनगर से सरायकेला जा रहे थे। घायल युवक पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस-प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल युवक को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.