Move to Jagran APP

सड़क से सदन तक बिल का होगा विरोध : विजय महतो

रविवार को खरसावां स्थित चांदनी चौक के समीप भाजपा ने झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल 2020 का विरोध किया और बिल की प्रतियां जलाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बिल जनविरोधी है। रैयतों की जमीन की लूट के लिए इस बिल को कैबिनेट से पारित किया गया है..

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM (IST)
सड़क से सदन तक बिल का होगा विरोध : विजय महतो
सड़क से सदन तक बिल का होगा विरोध : विजय महतो

संवाद सूत्र, खरसावां : रविवार को खरसावां स्थित चांदनी चौक के समीप भाजपा ने झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल 2020 का विरोध किया और बिल की प्रतियां जलाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बिल जनविरोधी है। रैयतों की जमीन की लूट के लिए इस बिल को कैबिनेट से पारित किया गया है। जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि भाजपा इस काले कानून को विधानसभा में पारित नहीं होने देगी। सरकार के इस कुत्सित प्रयास को भाजपा के विधायक सदन में सफल नहीं होने देंगे। सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार की गलत मंशा से जनता को अवगत कराने के लिए सदन में भाजपा विधायक व सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता इस बिल का विरोध करेंगे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो, होपना सोरेन, नयन नायक, दुर्योधन प्रमाणिक, ज्ञानी साहू, जीतेंद्र घोड़ाई, लाल सिंह सोय, राउतु हाईबुरु, प्रकाश मुखी, चुना डे, बबलू महतो आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.