खरसावां में जंगली हाथियों का उत्पात, धान के फसल को रौंदा
बुधवार की रात जंगली हाथियों ने हरिभंजा पंचायत के रामपुर व मेहनबेड़ा गांव में धान के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। साथ ही खेतों में लगाए गए सब्जी की खेती को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन झुंड में लगभग 22 जंगली हाथी खरसावां में विचरण कर रहे है..
संसू, खरसावां : बुधवार की रात जंगली हाथियों ने हरिभंजा पंचायत के रामपुर व मेहनबेड़ा गांव में धान के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। साथ ही खेतों में लगाए गए सब्जी की खेती को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन झुंड में लगभग 22 जंगली हाथी खरसावां में विचरण कर रहे है। जंगली हाथियों का झुंड पास के जंगल में डेरा डाले हुए है। जंगली हाथी पिछले दो सप्ताह से खरसावां वन क्षेत्र में उत्पात मचा रहे है। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिये ग्रामीण मशाल व पटाखा का सहारा ले रहे हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी अपर्णा चंद्रा ने वन विभाग के कर्मियों के साथ हाथी प्रभावित गांवों का दौरा कर हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को मुआवजा के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया। बताया कि हाथियों द्वारा किए जा रहे नुकसान की जानकारी विभाग को हर दिन दी जा रही है। हाथी प्रभावित गांव के किसानों के बीच पटाखों का वितरण भी किया गया है।