विश्व छात्र दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री
विश्व छात्र दिवस व भारत रत्न डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मंगलवार को गुरुकुल के निदेशक ंव राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जनकल्याण संगठन के प्रदेश आइटी को-आर्डिनेटर गजेन्द्र नाथ चौहान ने निर्धन बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया..
संवाद सूत्र, खरसावां : विश्व छात्र दिवस व भारत रत्न डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मंगलवार को गुरुकुल के निदेशक ंव राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जनकल्याण संगठन के प्रदेश आइटी को-आर्डिनेटर गजेन्द्र नाथ चौहान ने निर्धन बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर बालिका शिक्षा का संदेश दिया गया। बच्चों को कलाम के जीवनी की जानकारी देते हुए उनके संदेशों को बताया गया। गजेंद्र नाथ चौहान ने पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की। इस अवसर पर गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री (कापी, किताब , पेंसिल , कलम, पेंट कलर इत्यादि) का वितरण किया गया।