छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा
संवाद सूत्र खरसावां झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से खरसावां में प्रखंड स्तरीय कला उत्स
संवाद सूत्र, खरसावां : झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से खरसावां में प्रखंड स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न उच्च विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम के शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिका वर्षा घटवाली ने प्रथम स्थान प्रीति कुमारी ने द्वितीय स्थान जबकि उच्च विद्यालय बुरूडीह की बालिका पूनम प्रमाणिक ने तृतीय स्थान हासिल की। लोक नृत्य के एकल प्रतियोगिता में कस्तूरबा की ही नर्मदा तांती ने प्रथम स्थान जबकि प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़ाबाम्बो की बालिका माया नायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोक संगीत प्रतियोगिता में बड़ाबांबो की रिया कुमारी प्रथम, बुरुडीह की श्रुति मुखी एवं तिलोत्तमा कुमारी द्वितीय पदमपुर की प्रियंका लेयांगी तृतीय रही। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में श्रुति मुखी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मूर्ति कला की प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़ाबांबो के सपन प्रधान को प्रथम सजबकि बुरुडीह के रोशना कैवर्त को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छाया कैवर्ट द्वितीय स्थान समीर तांती ने एवं तृतीय स्थान पर दीपक बंदिया रहे । इस प्रतियोगिता का जिला स्तरीय कार्यक्रम 30 अक्टूबर को सोयत कला केंद्र सरायकेला में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री वचन लाल यादव, राजकीय उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कामाख्या प्रसाद सारंगी एवं झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कोल्हान उपाध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका बी पीओ श्री पंकज कुमार महतो, बीआर पी श्री राजेंद्र कुमार कुमार गोप एवं प्रियरंजन महतो ने निभाई। इस कार्यक्रम में जज की भूमिका कामाख्या प्रसाद सारंगी, उमा कुमारी, सत्य नारायण अहीर, मिलन महतो, कमल महतो, मुकेश सारंगी एवं तपन कुमार दे ने निभाई। मंच का संचालन मोहम्मद दिलदार ने किया।