मुख्य खबर : राशन लेने गई महिला पर छत की रेलिंग टूटकर गिरा, हाथ-पैर टूटा
राशन लेने गई महिला पर छत की रेलिंग टूटकर गिरा हाथ-पैर टूटा
मुख्य खबर : राशन लेने गई महिला पर छत की रेलिंग टूटकर गिरा, हाथ-पैर टूटा
- सदर अस्पताल सरायकेला में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एमजीएम अस्पताल भेजा।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के सेमलबेड़ा गांव की भुइयांडीह टोला निवासी 50 वर्षीय महिला धनी हेम्ब्रम पर छत की रेलिंग टूट का गिर गया। इससे महिला का हाथ और पैर टूट गया है। जानकारी के अनुसार धनी हेम्ब्रम (50 वर्ष) बुधवार की सुबह राशन लेने के लिए नारायणपुर गांव गई थी। वहीं दुकान में राशन लेने का इंतजार कर रही महिला पर अचानक दुकान के छत की रेलिंग टूट कर गिर गई। इसके कारण महिला का बायां हाथ और बायां पैर टूट गया। घटना के बाद दुकान के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा। वहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।