काडेरांगो में 210 लोगों को मिला मेडिकेटेड मच्छरदानी
कुचाई के जोजोहातु स्थित काडेरांगो गांव में शुक्रवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। गांव की जनसंख्या 628 है। कुल घरों की संख्या 151 है। इनमें से 210 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छड़दानी का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के जोजोहातु स्थित काडेरांगो गांव में शुक्रवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। गांव की जनसंख्या 628 है। कुल घरों की संख्या 151 है। इनमें से 210 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छड़दानी का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण वार्ड सदस्य नरमी मुंडाइन की उपस्थिति में एमटीएस सैयद अरसद हुसैन, सहिया मरियम मुंडाइन, एमपीडब्ल्यू कैलाश चंद्र महतो, नर्मेन्द्र मार्डी, इंद्रजीत हेंब्रम, विवेकानंद प्रधान, मिलन कुमार, विद्याधर सिंह मुंडा, विकास गोप, बाबूलाल किस्कू और मधुसूदन गोडसोरा ने किया।