सरायकेला में बने छह नए कंटेनमेंट जोन
कोरोना पॉजिटिव मामलों में हो रही वृद्धि के बाद जिला प्रशासन ने छह स्थानों पर नया कंटेनमेंट जोन बनाया है। उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी के निर्देश पर बिरसा चौक नगर पंचायत सरायकेला मानिक बाजार ईटा कुदर पंचायत सरायकेला भालूक पहाड़ी मुंडाटांड़ पंचायत सरायकेला कृष्णापुर ऊपर दुगनी पंचायत सरायकेला मुरुप पंचायत सरायकेला व कंसारी टोला नगर पंचायत सरायकेला को कंटेनमेंट जोन बनाचया गया है..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : कोरोना पॉजिटिव मामलों में हो रही वृद्धि के बाद जिला प्रशासन ने छह स्थानों पर नया कंटेनमेंट जोन बनाया है। उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी के निर्देश पर बिरसा चौक, नगर पंचायत सरायकेला, मानिक बाजार, ईटा कुदर पंचायत सरायकेला, भालूक पहाड़ी, मुंडाटांड़ पंचायत सरायकेला, कृष्णापुर, ऊपर दुगनी पंचायत सरायकेला, मुरुप पंचायत सरायकेला व कंसारी टोला, नगर पंचायत सरायकेला को कंटेनमेंट जोन बनाचया गया है। कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में हाउस-टू-हाउस सर्च प्लान के तहत कांटेक्ट ट्रेसिग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला को इंसीडेंट कमांडर प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड कार्यालय में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के लिए पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।