Move to Jagran APP

कृषि कानून के खिलाफ गांव में चला हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस जिला महासचिव सह निगरानी प्रभारी डोमन महतो ने गुरुवार को राजनगर पंचायत स्थित मुरमडीह गांव में कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। डोमन महतो ने किसानों को मोदी सरकार के कृषि कानून से होने वाले हानि की जानकारी दी..

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:38 PM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ गांव में चला हस्ताक्षर अभियान
कृषि कानून के खिलाफ गांव में चला हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र, राजनगर : कांग्रेस जिला महासचिव सह निगरानी प्रभारी डोमन महतो ने गुरुवार को राजनगर पंचायत स्थित मुरमडीह गांव में कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। डोमन महतो ने किसानों को मोदी सरकार के कृषि कानून से होने वाले हानि की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि यह कानून किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना देगी। कांग्रेस देश के अन्न दाताओं के साथ खड़ा है। अन्नदाताओं का किसी हाल में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान किसानों से कृषि कानून के खिलाफ हस्ताक्षर भी कराया गया। मौके पर मानू हेम्ब्रम, सिगराय हेम्ब्रम, धानु माझी, नारान हेम्ब्रम, सुखदेव मार्डी, दसमत मुर्मू, अजय हेम्ब्रम, फागु सोरेन, मोहन हेम्ब्रम, विशु मार्डी, रवि हेम्ब्रम, बगित मार्डी, अजय मार्डी, जितराय मुर्मू, मंगल मार्डी, मद्रास हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.