Move to Jagran APP

यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने शैलेश पांडे

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : युवा मजदूर नेता ओंकारनाथ पांडे उर्फ शैलेश पांडे को झारखंड प्रदेश

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 09:47 PM (IST)
यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने शैलेश पांडे
यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने शैलेश पांडे

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : युवा मजदूर नेता ओंकारनाथ पांडे उर्फ शैलेश पांडे को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया।

loksabha election banner

रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर प्रदेश यूथ कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। इससे पहले वरीय नेताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। उनके दिशा निर्देश के बाद ही प्रदेश कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्षों की घोषणा एक सप्ताह में होगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं और शोषण के खिलाफ यूथ इंटक जोरदार आंदोलन करेगा। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.