गम्हरिया दुर्गा मंदिर के पास बनेगा नया सब स्टेशन
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) गम्हरिया में 5.2 एमवीए का
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) गम्हरिया में 5.2 एमवीए का सब स्टेशन बनाएगा। इसके लिए गम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) को जमीन के लिए पत्र लिखा गया है। जमीन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता सुधाशू ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि मानगो के जवाहर नगर में सब स्टेशन बन कर तैयार हो गया है, शीघ्र ही इसे चालू किया जाएगा। इसके बाद मानगो क्षेत्र की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
बकाया वसूलेंगे जूनियर इंजीनियर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बकाया बिजली बिल की वसूली की जिम्मेदारी सब डिवीजन के जूनियर इंजीनियर को दी गयी है। उन्हें प्रत्येक दो दिन पर रिपोर्ट सर्किल कार्यालय को देना होगा। इस बाबत सभी को पत्र भेजा गया है। जूनियर इंजीनियर सरकारी विभागों को छोड़कर अन्य उपभोक्ताओं से बकाया की वसूली करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस सब डिवीजन में राजस्व में कमी आएगी उस सब डिवीजन के सहायक अभियंता जिम्मेदार होगें। उन्होंने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में 53 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली हुई है जो सितंबर महीने से 50 लाख रुपए कम है।