सावन मिलन में छात्राओं ने की मस्ती
सरायकेला: सरायकेला के विजय ग्राम स्थित इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार क
सरायकेला: सरायकेला के विजय ग्राम स्थित इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार को सावन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन संस्थान की सचिव स्वीटी सिन्हा ने किया। इस मौके पर सावन गीत, सामूहिक नृत्य,मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की सचिव स्वीटी सिन्हा ने छात्राओं को सावन की शुभकामना देते हुए कहा कि सावन हरियाली का महीना है। सावन में पूरी धरती हरियालीं से सुशोभित होती है जिससे हमारे जीवन में हरियाली आ जाती है। उन्होंने छात्राओं को पौधरोपण का संदेश देते हुए कहा कि सावन में देशव्यापी वन महोत्सव अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस मौके पर कम से कम पांच पेड़ लगाएं और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लें। सीमा, गुड़िया, गीतांजलि, शांति, पायल व स्वाति ने सामूहिक नृत्य एवं सीता, मुनमुन, सुमति, रजनी आदि ने सावन गीत प्रस्तुत किया। उत्सव में संस्थान की शिक्षिका श्रावणी, सुमन, इंदू, अर्चना, र¨वद्र एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।