बीएड कॉलेज में मना सावन मिलन
सरायकेला : सरायकेला के विजय ग्राम स्थित इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 02:46 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला के विजय ग्राम स्थित इंस्टीच्यूट फॉर एजुकेशन बीएड कॉलेज में शनिवार को सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज, बिंदी लगाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावे छात्राओं द्वारा नृत्य व संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूरा संस्थान सावनमय हो गया। इसमें शिक्षिका सपना व सुमन सावन क्वीन बनी, जबकि संस्थान की सचिव स्वीटी सिन्हा मिस स्टाइलिस बनी। कॉलेज की शिक्षिका एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में काफी उत्साह के साथ भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें