Move to Jagran APP

ससुराल आए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

कुचाई के सेलायडीह जंगल के पास (खरसावां थाना क्षेत्र) अज्ञात लोगों ने एक युवक को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:38 AM (IST)
ससुराल आए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के सेलायडीह जंगल के पास (खरसावां थाना क्षेत्र) अज्ञात लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खरसावां पुलिस के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिला के कौशलपाड़ा गांव के सिलाई तिरीया कुचाई के सेलायडीह गांव अपना ससुराल आया था। ओडिशा से ही दो अन्य युवक भी साथ आए थे। शुक्रवार शाम तीनों अपने ससुराल से यह कहकर निकले कि जल्दी ही वापस लौट आएंगे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर शनिवार सुबह खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान जानकारी मिली की सेलायडीह जंगल के पास (खरसावां थाना क्षेत्र) जख्मी हालात में सिलाई तिरिया पेड़ के नीचे पड़ा है। सिलाई तिरिया के गरदन, हाथ, सिर व शरीर में धारदार हथियार से हमले किए गए हैं। खरसावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर देखा कि पूरे शरीर में कई जगहों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। सिलाइ तिरिया को तत्काल एंबुलेंस से पहले खरसावां सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद सरायकेला के सदर अस्पताल फिर वहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिलाई तिरिया की स्थिति अब भी गंभीर बनी है। खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका है। अभी तक उसके परिजन भी नहीं पहुंचे है। जानलेवा हमले के कारण व हमलावरों के बारे में पता नहीं चला है। सिलाई तिरीया के साथ आए दो अन्य युवकों का भी पता लगा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद दोनों दोस्त भी गायब हो गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.