Move to Jagran APP

साप्ताहिक हाट से लौट रही महिला को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

मंगलवार की देर शाम कुचाई के छोटाचाकड़ी साप्ताहिक हाट से घर लौट रही बड़ाचाकड़ी गांव के सालुका गुंदुवा की पत्नी जवानी गुंदुवा (38) को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने पीछे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। कुचाई थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी बुधवार की शाम को मिली..

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM (IST)
साप्ताहिक हाट से लौट रही महिला को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
साप्ताहिक हाट से लौट रही महिला को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

जागरण संवाददाता, सरायकेला : मंगलवार की देर शाम कुचाई के छोटाचाकड़ी साप्ताहिक हाट से घर लौट रही बड़ाचाकड़ी गांव के सालुका गुंदुवा की पत्नी जवानी गुंदुवा (38) को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने पीछे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। कुचाई थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी बुधवार की शाम को मिली। पुलिस इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। कुचाई थाना से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे जवानी गुंदुवा छोटाचाकड़ी में लगने वाले साप्ताहिक हाट से घर लौट रही थी। इस दौरान बड़ाचाकडी व छोटाचाकड़ी गांव के बीच बाइक पर सवार दो हमलावरों ने संबंधित महिला को गोली मार दी। छोटाचाकड़ी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के तहत चिन्हि्त है। इस घटना में महिला के पीठ पर गोली लगी है। साप्ताहिक हाट से वापस लौट रही अन्य महिलाओं ने इस घटना की जानकारी गांव के लोगों व जवानी गुंदुवा के स्वजनों को दी। इसके बाद जवानी गुंदुवा को घायलावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एमजीएम से रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है।

loksabha election banner

थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने इस बताया कि महिला की पीठ पर गहरा जख्म है। इंज्यूरी रिपोर्ट के ही बाद स्पष्ट होगा कि उसे गोली लगी है या बम या अन्य किसी अन्य हथियार से उस पर हमला किया गया है। महिला की किसी के साथ दुश्मनी की बात सामने नहीं आ रही है। इस संबंध में महिला के स्वजनों से पूछताछ की गई है। घायल महिला का भी बयान लिया गया है। परंतु किसी आरोपित की बात अब तक सामने नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.