समीर बने मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष
संसू गम्हरिया इंडियन कांफेडरेशन ऑफ मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की मौजू
संसू, गम्हरिया : इंडियन कांफेडरेशन ऑफ मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की मौजूदगी में शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का गठन किया गया। जहां गम्हरिया के बलरामपुर निवासी समीर कुमार को जिलाध्यक्ष, मनीष प्रसाद को महासचिव तथा राम प्रवेश यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मजदूर हित में कार्य करने तथा संगठन को विस्तार करने का निर्देश दिया है। आज आदित्यपुर में सुबह दस से दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं रहेगी बिजली
संसू, गम्हरिया : आदित्यपुर विद्युत अंचल के सब स्टेशन संख्या तीन से रविवार को सुबह दस से दोपहर डेढ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान उक्त सब स्टेशन के फीडर संख्या दो में मेंटेनेंस काम काम किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा ने बताया कि इससे औद्योगिक क्षेत्र के चौथे एवं छठे फेज समेत सतवाहिनी, स्टेशन रोड, गायत्रीनगर, लाल बिल्डिग, नारायणपुर, टीचर्स ट्रेनिग क्षेत्र, बड़ा गम्हरिया आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।